पंडित सुन्दर लाल का जीवन परिचय | Pandit Sundar Lal ka jivan prichay


 पंडित सुन्दर लाल का जीवन परिचय | Pandit Sundar Lal ka jivan prichay | 


पंडित सुन्दर लाल का जीवन परिचय |पंडित सुन्दर लाल कायस्थ भारत के पत्रकार, इतिहासकार तथा स्वतंत्रता-संग्राम सेनानी थे।

पंडित सुन्दर लाल कायस्थ का जन्म उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की गाँव खतौली के कायस्थ परिवार में 26 सितम्बर सन 1885 को तोताराम के घर में हुआ था। बचपन से ही देश को पराधीनता की बेड़ियों में जकड़े देख कर उनके दिल में भारत को आजादी दिलाने का जज्बा पैदा हुआ। वह कम आयु में ही परिवार को छोड़ प्रयाग चले गए और प्रयाग को कार्यस्थली बना कर आजादी की लड़ाई में कूद पड़े। पंडित सुन्दर लाल कायस्थ एक सशस्त्र क्रांतिकारी के रूप में गदर पार्टी से बनारस में संबद्ध हुए थे। लाला लाजपत राय, अरविन्द घोष, लोकमान्य तिलक के निकट संपर्क उनका हौसला बढ़ता गया और कलम से माध्यम से देशवासियों को आजाद भारत के सपने को साकार करने की हिम्मत दी। उनकी प्रखर लेखनी ने 1914 से 1915 में भारत की सरजमीं पर गदर पार्टी के सशस्त्र क्रांति के प्रयास और भारत की आजादी के लिए गदर पार्टी के क्रांतिकारियों के अनुपम बलिदानों का सजीव वर्णन किया है। लाला हरदयाल के साथ पंडित सुन्दर लाल कायस्थ ने समस्त उत्तर भारत का दौरा किया था। 1914 में शचींद्रनाथ सान्याल और पंडित सुन्दर लाल कायस्थ एक बम परीक्षण में गंभीर रूप से जख्मी हुए थे। वह लार्ड कर्जन की सभा में बम कांड करने वालों में 'पंडित सोमेश्वरानंद' बन कर शामिल हुए थे। सन 1921 से 1942 के दौरान वह गाँधी जी के सत्याग्रह में भाग लेकर 8 बार जेल गए।

18 मार्च 1928 को प्रकाशित होते ही 22 मार्च को अंग्रेज सरकार द्वारा प्रतिबंधित कर दी गयी। गणेशशंकर 'विद्यार्थी' को पंडित जी से बहुत प्रेरणा मिली थी। अपने अध्ययन एवं लेखन के दौरान पंडित गणेश शंकर की भेंट पंडित सुन्दरलाल कायस्थ जी से हुई और उन्होंने उनको हिन्दी में लिखने के लिये प्रोत्साहित किया। पंडित सुन्दर लाल ने ही पंडित गणेश शंकर को 'विद्यार्थी' उपनाम दिया जो आगे चलकर उनके नाम में हमेशा-हमेशा के लिये जुड़ गया।


पंडित सुन्दर लाल 'कर्मयोगी' नामक हिन्दी साप्ताहिक पत्र के सम्पादक थे। उनकी महान कृति 'भारत में अंग्रेज़ी राज' है। उनकी पुस्तक 'भारत में अंग्रेज़ी राज' के दो खंडों में सन 1661 से लेकर 1857 तक के भारत का इतिहास संकलित है। यह अंग्रेजों की कूटनीति और काले कारनामों का खुला दस्तावेज है। जिसकी प्रामाणिकता सिद्ध करने के लिए लेखक ने अंग्रेज अधिकारियों के स्वयं के लिखे डायरी के पन्नों का शब्दश: उद्धरण दिया है।

उन्होंने 50 से अधिक पुस्तकों की रचना की। स्वाधीनता के उपरांत उन्होंने अपना जीवन सांप्रदायिक सदभाव को समर्पित कर दिया। वह अखिल भारतीय शांति परिषद् के अध्यक्ष एवं भारत-चीन मैत्री संघ के संस्थापक भी रहे। प्रधानमंत्री पं॰ जवाहरलाल नेहरु ने उन्हें अनेक बार शांति मिशनों में विदेश भेजा।

पंडित सुन्दर लाल की मृत्यु 9 मई 1981 को हुआ। 





टिप्पणियाँ

Read more

श्याम नारायण पाण्डेय का जीवन परिचय | Shyam Narayan Pandey ka jeevan parichay | श्याम नारायण पाण्डेय की लघु जीवनी हिंदी में |

राष्ट्रकवि प्रदीप का जीवन परिचय | kavi pradeep ka jeevan parichay | कवि प्रदीप की लघु जीवनी हिंदी में |

सोहन लाल द्विवेदी का जीवन परिचय | Sohan Lal Dwivedi ka jeevan parichay | सोहन लाल द्विवेदी की लघु जीवनी हिंदी में |

सुधांशु त्रिवेदी का जीवन परिचय | sudhanshu trivedi ka jeevan parichay | सुधांशु त्रिवेदी की जीवनी हिन्दी में