प्रतिभा पाटिल का जीवन परिचय

 प्रतिभा पाटिल का जीवन परिचय।

प्रतिभा देवीसिंह पाटिल का जन्म 'जलगाँव' जिले के 'नादगाँव' नामक ग्राम में 19 दिसम्बर, 1934 ईस्वी को हुआ था। इनके पिता का नाम 'नारायण राव पाटिल' था, जो पेशे से सरकारी वकील थे। प्रतिभा पाटिल स्वतन्त्र भारत के साठ साल के इतिहास में प्रथम महिला राष्ट्रपति तथा क्रमानुसार 12वी राष्ट्रपति रहीं। वे 2007 से 2012 तक इस पद पर रही। वह पहले राजस्थान राज्य की राज्यपाल रह चुकी थीं। श्रीमती पाटिल ने 27 वर्ष की अवस्था में 1962 में राजनीतिक जीवन का प्रारंभ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र  के भूतपूर्व मुख्यमंत्री यशवंत राव चव्हाण की देखरेख में प्रारंभ किया। 1962 से  1985 तक वे पांच बार महाराष्ट्र विधानसभा की सदस्य रहीं। इस दौरान वर्ष 1967 से 1972 तक वह महाराष्ट्र सरकार में राज्यमंत्री और वर्ष 1972 से  1978 तक कैबिनेट मंत्री रहीं उन्होंने कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों का कार्यभार संभाला। 

महाराष्ट्र के  जलगांव जिले में जन्मी प्रतिभा पाटिल साड़ी और बड़ी सी बिंदी लगाने वाली यह साधारण पहनावे वाली महिला राजनीति में आने से पहले सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रही थी। उन्होंने जलगाँव के मूलजी जेठा कालेज से स्नातकोत्तर एम ए और मुंबई  के गवर्नमेंट लॉ कालेज से कानून की पढा़ई की। वे  टेबल टेनिस की अच्छी खिलाड़ी थीं तथा उन्होंने कई अन्तर्विद्यालयी प्रतियोगिताओं में विजय प्राप्त की। 1962 में वे एम जे कॉलेज में कॉलेज क्वीन चुनी गयीं। उसी वर्ष उन्होंने एदलाबाद क्षेत्र से विधानसभा के चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के टिकट पर विजय प्राप्त की। इनका विवाह शिक्षाविद देवीसिंह रणसिंह शेखावत के साथ 7 जुलाई, 1965 को हुआ। इनकी एक पुत्री तथा एक पुत्र है। श्री शेखावत के पूर्वज राजस्थान के सीकर  जिले के लोसल छोटी गांव से थे। और बाद में जलगांव महाराष्ट्र जाकर बस गये थे।



टिप्पणियाँ

Read more

सुधांशु त्रिवेदी का जीवन परिचय | sudhanshu trivedi ka jeevan parichay | सुधांशु त्रिवेदी की जीवनी हिन्दी में

राष्ट्रकवि प्रदीप का जीवन परिचय | kavi pradeep ka jeevan parichay | कवि प्रदीप की लघु जीवनी हिंदी में |

श्याम नारायण पाण्डेय का जीवन परिचय | Shyam Narayan Pandey ka jeevan parichay | श्याम नारायण पाण्डेय की लघु जीवनी हिंदी में |

भवानी प्रसाद मिश्र का जीवन परिचय | Bhavani Prasad Mishra ka jeevan parichay | भवानी प्रसाद मिश्र की लघु जीवनी हिंदी में |