एस. जयशंकर का जीवन परिचय

 


एस. जयशंकर का जीवन परिचय।

सुब्रह्मण्यम जयशंकर एक भारतीय राजनयिक और राजनीतिज्ञ हैं । एस. जयशंकर का जन्म 9 जनवरी सन् 1957 ईस्वी को नई दिल्ली, भारत में हुआ था। इनके पिता का नाम के. सुब्रह्मणयम और माता का नाम सुलोचना है। यह इतिहासकार संजय सुब्रह्मण्यम और भारत के पूर्व ग्रामीण विकास सचिव सुब्रह्मण्यम विजय कुमार के भाई हैं। इनकी पहली पत्नी शोभा की कैंसर से मौत के बाद एस. जयशंकर ने जापानी मूल की क्योको से शादी की और अभी उनके दो बेटे और एक बेटी है। अब वें भारत के विदेश मंत्री भी है।यह प्रमुख भारतीय सामरिक मामलों के विश्लेषक, टिप्पणीकार और प्रशासनिक अधिकारी हैं। एस. जयशंकर की प्रारंभिक शिक्षा, दिल्ली के श्रीनिवासपुरी स्थित कैंब्रिज स्कूल में हुई। स्कूली पढाई पूरी करने के बाद, उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफ़न्स कॉलेज से बीए किया। इसके बाद इन्होंने जवाहर लाल यूनिवर्सिटी से राजनीतिशास्त्र में एमए किया। जेएनयू से ही इन्होंने, अंतर्राष्ट्रीय संबंध में एमफिल और पीएचडी भी की। जहां उन्होंने परमाणु कूटनीति में विशेषज्ञता हासिल की। जयशंकर एक बहुभाषी हैं और अंग्रेजी बोलते हैं ,तमिल. और हिंदी. जबकि रूसी. जापानी और चीनी  में भी बातचीत होती है। सुब्रह्मण्यम जयशंकर, को संक्षिप्त में एस. जयशंकर, वर्तमान में भारत के विदेश मंत्री हैं। इन्होंने विदेश सचिव के रूप में अमेरिका, चीन समेत आसियान के बेहद महत्‍वपूर्ण कूटनीतिक असाइनमेंट पर काम किया। वे सोवियत संघ के विघटन के पूर्व मास्को में और श्रीलंका में भारतीय सेनाओं के शांति मिशन के दौरान तैनात रहे हैं। वे भारत-अमेरिका के बीच इंडो न्‍यूक्‍लियर डील में बेहद करीब से जुड़े रहे।

यह 1977 में भारतीय विदेश सेवा में शामिल हुए। 1979 में रूसी अध्ययन किया और 1981 में मास्को में सोवियत संघ के लिए द्वितीय और तीसरे सचिव के रूप में कार्य किया। 1985 से 1988 में वह वाशिंगटन डी. सी. स्थित भारतीय दूतावास में प्रथम सचिव थे।

जयशंकर को 29 जनवरी 2015 को भारत के विदेश सचिव के रूप में नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति की घोषणा 28 जनवरी 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक के बाद लिया गया।

जो 30 मई 2019 से भारत सरकार के विदेश मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। वह भारतीय जनता पार्टी के सदस्य और संसद सदस्य हैं। 5 जुलाई 2019 से राज्यसभा । उन्होंने पहले जनवरी 2015 से जनवरी 2018 तक विदेश सचिव के रूप में कार्य किया। वह नटवर सिंह के बाद भारत के विदेश मंत्री के रूप में नियुक्त होने वाले दूसरे राजनयिक बन गए। 

इनकी पुस्तकें : द इंडिया वे: स्ट्रैटेजीज़ फॉर एन अनसर्टेन वर्ल्ड।

एस. जयशंकर का जीवन परिचय Biography of Politicians!
Short biography of S.Jaishankar


टिप्पणियाँ

Read more

भारत के सभी प्रधानमंत्रियों की संक्षिप्त जीवनी छवि।

महात्मा गांधी का जीवन परिचय।

भारतेन्दु हरिश्चंद्र का जीवन

महान भारतीय वैज्ञानिक सी एन आर राव के पुरस्कार | Indian Scientist CNR Rao Award |