भारत के विदेश मंत्री | महाराष्ट्र के पहले मुख्यमन्त्री और भारत के पाँचवें उप-प्रधानमन्त्री थे | यशवंतराव चव्हाण का जीवन परिचय

 


यशवंतराव चव्हाण का जीवन परिचय ।

यशवंतराव चव्हाण इस महान नेता का जन्म 12 मार्च 1913 को भारत के महाराष्ट्र राज्य के सतारा जिले के देवराष्ट्रे नामक गाँव में एक मराठा किसान परिवार के घर हुआ था। बचपन में उन्होंने अपने पिता को खो दिया और उनका पालन-पोषण उनके चाचा तथा माँ द्वारा किया गया। उनकी माँ ने उन्हें आत्म-निर्भरता और देशभक्ति के बहुमूल्य सबक सिखाए। अपने बचपन से ही वे भारत के स्वतन्त्रता संघर्ष से प्रभावित थे। प्रतिकूल पारिवारिक स्थिति के बावजूद यशवन्तराव अपनी शिक्षा पूर्ण करने में सफल रहे। और 1938 में बम्बई विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में बीए की पढ़ाई पूरी की। इस अवधि के दौरान वे कई सामाजिक गतिविधियों में शामिल थे। और कांग्रेस पार्टी तथा जवाहरलाल नेहरू, सरदार पटेल और केशवराव जेधे जैसे उनके नेताओं के साथ काफी नजदीकी से जुड़े रहे।1940 में, यशवन्तराव सतारा जिला कांग्रेस के अध्यक्ष बने। 1941 में उन्होंने एलएलबी की परीक्षा उत्तीर्ण की। 1942 में सतारा जिले के फल्टन में वेनूताइ से उनका विवाह हो गया।

यशवंतराव बलवंतराव चव्हाण एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिज्ञ थे। उन्होंने बॉम्बे राज्य के अंतिम मुख्यमंत्री और बॉम्बे राज्य के विभाजन के बाद महाराष्ट्र के पहले मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। भारत के पाँचवें उप-प्रधानमन्त्री थे। वे एक मजबूत कांग्रेस नेता, स्वतन्त्रता सेनानी, सहकारी नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और लेखक थे। उन्हें आम लोगों के नेता के रूप में जाना जाता था। उन्होंने अपने भाषणों और लेखों में दृढ़ता से समाजवादी लोकतन्त्र की वकालत की और महाराष्ट्र में किसानों की बेहतरी के लिए सहकारी समितियों को स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 1946 में उन्हें दक्षिण सतारा निर्वाचन क्षेत्र से विधायक के रूप में चुना गया। उसी वर्ष उन्हें बम्बई राज्य के गृह मन्त्री के संसदीय सचिव के रूप में नियुक्त किया गया। 1953 में वे नागपुर समझौते के हस्ताक्षरकर्ताओं में से एक थे जिसमें महाराष्ट्र के सभी क्षेत्रों के समान विकास का आश्वासन दिया गया था।

1957 में यशवन्तराव चव्हाण कराड निर्वाचन क्षेत्र से चुने गए थे। इस बार वे कांग्रेस विधाई पार्टी के नेता के रूप में निर्वाचित हुए थे और द्विभाषी बम्बई राज्य के मुख्यमन्त्री बने। संयुक्त महाराष्ट्र आन्दोलन के लिए अपने समर्थन के माध्यम से वे महाराष्ट्र राज्य के रचयिताओं में से एक थे। 1 मई 1960 को यशवन्तराव चौहान महाराष्ट्र के पहले मुख्यमन्त्री बने।

महाराष्ट्र के प्रथम मुख्यमंत्री होने के अलावा, इन्होंने भारत की केन्द्र सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में भी कई बार सेवा की है। और गृह, रक्षा, वित्त तथा विदेश मामलों के मंत्री रह चुके हैं और बाद में वे भारत के उप प्रधान मंत्री भी बने।


25 नवम्बर 1984 को दिल्ली में दिल का दौरा पड़ने से यशवंतराव चव्हाण

का निधन हो गया। वह 71 वर्ष के थे। 27 नवम्बर 1984 को कराड में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

    यशवंतराव चव्हाण का जीवन परिचय 

पूरानाम: यशवंतराव बलवंतराव चव्हाण

नाम: यशवंतराव चव्हाण

जन्म: 12 मार्च, 1913 ई.

स्थान: महाराष्ट्र, भारत

मृत्यु: 25 नवंबर, 1984 ई.

स्थान: नई दिल्ली, भारत

पिता: बलवंतराव चव्हाण

माता: विथाबाई चव्हाण

पत्नी: वेणुताई चौहान

शिक्षा: मुंबई विश्वविद्यालय, राजाराम कॉलेज, आईएलएस लॉ कॉलेज,

पार्टी: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

पद: विदेश मंत्री, मुख्यमंत्री, गृह राज्य मंत्री, वित्त मंत्री, रक्षा मंत्री, उप प्रधान मंत्री,

                      -: कार्यकाल :- 

विदेश मंत्री: 10 अक्टूबर 1974 से 24 मार्च 1977,

महाराष्ट्र के प्रथम मुख्यमंत्री: 1 मई 1960 से 14 नवम्बर 1962

रक्षा मन्त्री: 14 नवंबर 1962 से 13 नवंबर 1966,

वित्त मन्त्री: 27 जून 1970 से 10 अक्टूबर 1974, 

उप-प्रधानमन्त्री: 28 जुलाई 1979 से 14 जनवरी 1980

गृह राज्य मंत्री: 28 जुलाई 1979 से 14 जनवरी 1980 

भारत के विदेश मंत्री |  महाराष्ट्र के पहले मुख्यमन्त्री और भारत के पाँचवें उप-प्रधानमन्त्री थे | यशवंतराव चव्हाण का जीवन परिचय
यशवंतराव बलवंतराव चव्हाण



टिप्पणियाँ

Read more

सुधांशु त्रिवेदी का जीवन परिचय | sudhanshu trivedi ka jeevan parichay | सुधांशु त्रिवेदी की जीवनी हिन्दी में

राष्ट्रकवि प्रदीप का जीवन परिचय | kavi pradeep ka jeevan parichay | कवि प्रदीप की लघु जीवनी हिंदी में |

श्याम नारायण पाण्डेय का जीवन परिचय | Shyam Narayan Pandey ka jeevan parichay | श्याम नारायण पाण्डेय की लघु जीवनी हिंदी में |

भवानी प्रसाद मिश्र का जीवन परिचय | Bhavani Prasad Mishra ka jeevan parichay | भवानी प्रसाद मिश्र की लघु जीवनी हिंदी में |