भारत की पहली महिला विदेश मंत्री | और दिल्ली की प्रथम महिला मुख्यमंत्री | सुषमा स्वराज का जीवन परिचय


 सुषमा स्वराज का जीवन परिचय।

सुषमा स्वराज का जन्म 14 फरवरी 1952 ईस्वी को अंबाला छावनी  हरियाणा में हुआ था। एक पंजाबी हिंदू ब्राह्मण परिवार में। हरदेव शर्मा तथा लक्ष्मी देवी के घर हुआ था। उनके पिता हरदेव शर्मा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख सदस्य रहे थे। स्वराज का परिवार मूल रूप से लाहौर के धरमपुरा क्षेत्र का निवासी थे। जो अब  पाकिस्तान में है।

अम्बाला छावनी में जन्मी सुषमा स्वराज ने एस॰डी॰ कालेज अम्बाला छावनी से बी॰ए॰ तथा पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ से कानून की डिग्री ली। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने पहले जयप्रकाश नारायण के आन्दोलन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। आपातकाल का पुरजोर विरोध करने के बाद वे सक्रिय राजनीति से जुड़ गयीं। वर्ष 2014 में उन्हें भारत की पहली महिला विदेश मंत्री होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

13 जुलाई 1975 को उनका विवाह  स्वराज कौशल के साथ हुआ। जो सर्वोच्च न्यायालय में उनके सहकर्मी और साथी अधिवक्ता थे। कौशल बाद में छह साल तक राज्यसभा में सांसद रहे। और इसके अतिरिक्त वे मिजोरम प्रदेश के राज्यपाल  भी रह चुके हैं। स्वराज दम्पत्ति की एक पुत्री है। बांसुरी, जो लंदन के इनर टेम्पल में वकालत कर रही हैं। इनकी 6 अगस्त, 2019 की रात 11 बजे सुषमा स्वराज का दिल्ली में निधन हो गया।

सुषमा स्वराज एक भारतीय वकील, राजनीतिज्ञ और राजनयिक थीं, जिन्होंने 2014 से 2019 तक पहली नरेंद्र मोदी सरकार में भारत की विदेश मंत्री के रूप में कार्य किया। वह विदेश मंत्री के रूप में 5 साल का कार्यकाल पूरा करने वाली दूसरी व्यक्ति थीं।

इन्होंने 1998 में थोड़े समय के लिए दिल्ली की 5वीं मुख्यमंत्री के रूप में भी कार्य किया और दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री बनीं। 

सुषमा स्वराज एक भारतीय महिला राजनीतिज्ञ और भारत की पूर्व विदेश मंत्री थीं। वे वर्ष 2009 में भारत की भारतीय जनता पार्टी द्वारा संसद में विपक्ष  की नेता चुनी गयी थीं। इस नाते वे भारत की पन्द्रहवीं लोकसभा में प्रतिपक्ष की नेता रही हैं। इसके पहले भी वे केन्द्रीय मन्त्रिमण्डल में रह चुकी हैं। तथा वे सन 2009 के लोकसभा चुनावों के लिये भाजपा के 19 सदस्यीय चुनाव-प्रचार-समिति की अध्यक्ष भी रही थीं।


सुषमा स्वराज का जीवन परिचय


नाम: सुषमा स्वराज 

जन्म: 14 फरवरी 1952 ई.अंबाला छावनी, हरियाणा

मृत्यु: 6 अगस्त, 2019 ई.एम्स, नई दिल्ली, भारत

पिता: हरदेव शर्मा,(RSS सदस्य)

माता: लक्ष्मी देवी, पति: स्वराज कौशल, 

शिक्षा: बी.ए, एल.एल.बी,

विद्यालय: केरल विश्वविद्यालय, पंजाब विश्वविद्यालय

पार्टी: भारतीय जनता पार्टी

पेशा: भारतीय राजनेता, वकील

पद: विदेश मंत्री, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री,

कार्य काल: विदेश मंत्री 26 मई 2014 से 30 मई 2019, मुख्यमंत्री: 13 अक्तूबर 1998 से 3 दिसम्बर 1998 तक

पुरस्कार: पद्म विभूषण (2020

सुषमा स्वराज का जीवन परिचय | Biography of Sushma Swaraj
सुषमा स्वराज



टिप्पणियाँ

Read more

श्याम नारायण पाण्डेय का जीवन परिचय | Shyam Narayan Pandey ka jeevan parichay | श्याम नारायण पाण्डेय की लघु जीवनी हिंदी में |

राष्ट्रकवि प्रदीप का जीवन परिचय | kavi pradeep ka jeevan parichay | कवि प्रदीप की लघु जीवनी हिंदी में |

सोहन लाल द्विवेदी का जीवन परिचय | Sohan Lal Dwivedi ka jeevan parichay | सोहन लाल द्विवेदी की लघु जीवनी हिंदी में |

सुधांशु त्रिवेदी का जीवन परिचय | sudhanshu trivedi ka jeevan parichay | सुधांशु त्रिवेदी की जीवनी हिन्दी में