भारत के प्राचीन वैज्ञानिक | भास्कर प्रथम का जीवन परिचय | Biography of Bhaskaracharya

 



भारत के प्राचीन वैज्ञानिक | भास्कर प्रथम का जीवन परिचय | Biography of Bhaskaracharya

भास्कर प्रथम 7वीं शताब्दी के भारतीय गणितज्ञ और  खगोलशास्त्री थे।

नाम: भास्कर प्रथम

जन्म: 600 ई.पू, परभणी, महाराष्ट्र

मृत्यु: 680 ई.पू, महाराष्ट्र

व्यवसाय: गणितज्ञ, वैज्ञानिक

खोज: भास्कर का साइन सन्निकटन सूत्र, 

पुस्तकें: महाभास्करीय, लघुभास्करीय, आर्यभटीयभाष्य, 

भास्कर प्रथम का जीवन परिचय। 

भास्कर प्रथम का जन्म महाराष्ट्र के भट्ट ब्राह्मण परिवार में लगभग 600 ईस्वी में और मृत्यु 680 ईस्वी के आसपास माना जाता है। भास्कर प्रथम भारत के सातवीं शताब्दी के गणितज्ञ थे। संभवतः उन्होने ही सबसे पहले संख्याओं को हिन्दू दाशमिक पद्धति में लिखना आरम्भ किया। भास्कर प्रथम एक खगोलशास्त्री थे। और इन्हौ ने खगोलीय शिक्षा अपने पिता से प्राप्त की।

भास्कर प्रथम को आर्यभट्ट के खगोलीय विद्यालय का सबसे महत्वपूर्ण विद्वान माना जाता है। वह और ब्रह्मगुप्त दो सबसे प्रसिद्ध भारतीय गणितज्ञ हैं। दोनों ने भिन्नों के अध्ययन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

उन्होने  आर्यभट्ट की कृतियों पर टीका लिखी और उसी सन्दर्भ में ज्या य (sin x) का परिमेय मान बताया जो अनन्य एवं अत्यन्त उल्लेखनीय है। आर्यभटीय पर उन्होने सन् 629 में आर्यभटीयभाष्य  नामक टीका लिखी जो संस्कृत गद्य में लिखी  गणित  एवं खगोलशास्त्र की प्रथम पुस्तक है। आर्यभट की परिपाटी में ही उन्होने  महाभास्करीय एवं लघुभास्करीय

नामक दो खगोलशास्त्रीय ग्रंथ भी लिखे। उन्होने अभाज्य संख्या P के लिये संबंध 1+(P-1) दिया जो भाज्य है।

भास्कर का सबसे महत्वपूर्ण गणितीय योगदान स्थितीय अंक प्रणाली में संख्याओं के प्रतिनिधित्व से संबंधित है । भास्कर के काम से लगभग 500 साल पहले भारतीय खगोलविदों को पहला स्थितीय प्रतिनिधित्व ज्ञात था। हालाँकि, ये संख्याएँ अंकों में नहीं, बल्कि शब्दों या रूपकों में लिखी जाती थीं। भास्कर प्रथम ने तीन खगोलीय योगदान लिखे। 629 में, उन्होंने आर्यभट्ट द्वारा छंद में लिखे गए एक खगोलीय ग्रंथ, आर्यभटीय की व्याख्या की। 

7 जून 1979 को, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने भास्कर I उपग्रह  लॉन्च किया। जिसका नाम गणितज्ञ के सम्मान में रखा गया था। 

टिप्पणियाँ

Read more

सुधांशु त्रिवेदी का जीवन परिचय | sudhanshu trivedi ka jeevan parichay | सुधांशु त्रिवेदी की जीवनी हिन्दी में

राष्ट्रकवि प्रदीप का जीवन परिचय | kavi pradeep ka jeevan parichay | कवि प्रदीप की लघु जीवनी हिंदी में |

श्याम नारायण पाण्डेय का जीवन परिचय | Shyam Narayan Pandey ka jeevan parichay | श्याम नारायण पाण्डेय की लघु जीवनी हिंदी में |

भवानी प्रसाद मिश्र का जीवन परिचय | Bhavani Prasad Mishra ka jeevan parichay | भवानी प्रसाद मिश्र की लघु जीवनी हिंदी में |