देश के युवा नेता, सचिन पायलट का जीवन परिचय | sachin paayalat jeevan parichay |

 


सचिन पायलट जीवन परिचय | sachin pilot biography

नाम: सचिन पायलट

जन्म: 7 सितंबर,1977 ई. 

स्थान: सहारनपुर, भारत

पिता: राजेश पायलट 

माता: रमा पायलट

पत्नि: सारा पायलट (सारा अब्दुल्लाह)

बच्चे: एरन पायलट, वेहान पायलट

धर्म: हिन्दू, जाति: गुर्जर, (ओबीसी)

विद्यालय: सेंट स्टीफेंस कॉलेज (दिल्ली), आईएमटी गाजियाबाद, पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय (अमेरिका), 

शिक्षा: बीए, MBA, मार्केटिंग में डिप्लोमा, 

पेशा: राजनीतिज्ञ

पहचान: दिग्गज राजनेता

पार्टी: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

पद: राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री, केन्द्रीय संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री,

पुस्तकें: राजेश पायलट, इन स्पिरिट फॉरएवर, 

  सचिन पायलट की उपलब्धियां

👉केन्द्रीय संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री, भारत सरकार कार्यकाल: 28 अक्टूबर 2012 से 17 मई 2014 तक

👉राजस्थान पूर्व उप मुख्यमंत्री कार्यकाल: 17 दिसम्बर 2018 से 14 जुलाई 2020 तक 

👉2009 में, केंद्रीय संचार और आईटी राज्य मंत्री बने।

👉2012 में, कॉर्पोरेट मामलों के केंद्रीय राज्य मंत्री बने।

👉भारत में कुपोषण और निरंतर भूख के खिलाफ एक समर्थन समूह, नागरिक गठबंधन की स्थापना ।

👉प्रधानमंत्री की युवा ब्रिगेड की टीम के सदस्य।

सचिन पायलट का जीवन परिचय। 

सचिन पायलट एक भारतीय राजनीतिज्ञ तथा राजस्थान सरकार में पूर्व उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं। सचिन पायलट का जन्म 7 दिसंबर 1977 को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में हुआ था। इनका विवाह "सारा अब्दुल्लाह" से सन् 2004 में हुआ। जो कश्मीरी नेता फारूक अब्दुल्ला की सुपुत्री हैं। सचिन की माता का नाम रमा पायलट है। और इनके पिता स्वर्गीय "राजेश पायलट" राजस्थान के दिग्गज नेताओं में से एक माने जाते थे। सचिन ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली की आर्मी स्कूल से की है उसके बाद नई दिल्ली के एयर फोर्स बाली भारतीय स्कूल से भी उन्होंने अपनी शिक्षा पूरी की है। अपनी प्रारंभिक शिक्षा को पूरी करने के बाद उन्होंने दिल्ली के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से अपनी स्नातक की डिग्री हासिल की है। इसके बाद अमेरिका के पेंसिलवानिया विश्वविद्यालय में स्थित वार्टन स्कूल ऑफ बिजनेस से उन्होंने MBA की डिग्री हासिल की है। 

सचिन भारत लौटने पर सन 2002 में अपने पिता के जन्मदिन 10 फरवरी को श्री सचिन कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। इस अवसर पर एक बडे़ किसान सभा का आयोजन भी किया गया। 13 मई 2004 को पायलट चौदहवीं लोकसभा के लिए  दौसा लोकसभा क्षेत्र से चुने गये जिसमें उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 1.2 लाख मतों से हराया। 26 साल की उम्र में वे भारतीय सांसद बनने वाले सबसे युवा व्यक्ति थे। पायलट केंद्र सरकार के गृह विभाग के स्टैंडिंग कमिटी के सदस्य एवं नागरिक उड़्डयन मंत्रालय के सलाहकार समिति के सदस्य भी रह चुके है। 

दिसंबर 2018 में राजस्थान विधानसभा चुनावों के पश्चात वे राजस्थान के 5 वें उप मुख्यमंत्री भी बने वे भारत सरकार की  पंद्रहवीं लोकसभा के मंत्रिमंडल में संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री में मंत्री रहे है। वर्तमान में वे राजस्थान के टोंक विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। ये चौदहवीं लोकसभा में राजस्थान के दौसा लोकसभा क्षेत्र का भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से प्रतिनिधित्व करते हैं। वे 2014 से 14 जुलाई 2020 तक राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रहे। पिछले कुछ दिनों से चल रही राजनीतिक मतभेदों को लेकर 14 जुलाई 2020 को उन्हें उप मुख्यमंत्री एवम राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटा दिया गया। सचिन पायलट एक राजनेता होने के साथ साथ युवाओं के लिए आदर्श व मोटिवेशनल वक्ता भी हैं। इन्हें भारतीय राजनीति का नया रूप माना जाता हैं। जो इनके व्यक्तित्व में साफ़ झलकता है।


टिप्पणियाँ

Read more

भारत के सभी प्रधानमंत्रियों की संक्षिप्त जीवनी छवि।

महात्मा गांधी का जीवन परिचय।

भारतेन्दु हरिश्चंद्र का जीवन

महान भारतीय वैज्ञानिक सी एन आर राव के पुरस्कार | Indian Scientist CNR Rao Award |