वैज्ञानिक सुन्दरलाल होरा की जीवनी | सुन्दरलाल होरा का जीवन परिचय | सुन्दरलाल होरा की जीवनी

 


सुन्दरलाल होरा का जीवन परिचय |sundaralaal hora ka jeevan parichay | 

नाम: सुन्दरलाल होरा

जन्म्: मई,1896 ई.

स्थान: हफीजाबाद, ब्रिटिश भारत

मृत्यु: 8 दिसंबर, 1955 ई.

स्थान: कोलकाता, भारत

शिक्षा: पंजाब विश्वविद्यालय (एम.एस.सी)

पेशा: इहतीओलोगिस्ट

पुरस्का: रॉयल सोसाइटी ऑफ़ एडिनबर्ग की फ़ेलोशिप

पुस्तकें: होमलोप्टेरिड मछलियों का वर्गीकरण, बायोनोमिक्स और विकास 

कार्यालय: भारतीय प्राणी सर्वेक्षण के निदेशक (1947-1955)

सुन्दरलाल होरा का जीवन परिचय।

सुंदर लाल होरा एक भारतीय इचिथोलॉजिस्ट थे। जो पश्चिमी घाट और इंडोमालयन मछली रूपों की समानता पर अपने जैव-भौगोलिक सिद्धांत के लिए जाने जाते थे। भारतीय प्राणि विज्ञानी सुंदरलाल होरा का जन्म मई 1896 को पंजाब के हफीजाबाद में ब्रिटिश भारत में हुआ था। अब पाकिस्तान में है। उन्होंने लाहौर में कॉलेज से पहले जालंधर में स्कूली शिक्षा प्राप्त की। और पंजाब विश्वविद्यालय की एम. एस-सी. परीक्षा में आपने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा आपको मैकलैगेन पदक और अन्य सम्मान प्राप्त हुए। सन् 1919 में आप भारत के जूलॉजिकल सर्वे विभाग में नियुक्त हुए। सन् 1922 में पंजाब विश्वविद्यालय और सन् 1928 में एडिनबरा विश्वविद्यालय से आपने डी. एस-सी. की उपाधियाँ प्राप्त कीं। 1921 में वे इचिथोलॉजी और हर्पेटोलॉजी के प्रभारी बने। और 1947 में बैनी प्रसाद के सरकार के सलाहकार बनने के बाद ZSI के अधीक्षक और तत्कालीन निदेशक बने। सुन्दरलाल होरा 1929 में रॉयल सोसाइटी ऑफ एडिनबर्ग का फेलो चुना गया था। उनके प्रस्तावक जेम्स हार्टले एशवर्थ , जॉन स्टीफेंसन, चार्ल्स हेनरी ओ डोनोग्यू और जेम्स रिची थे। 

सुन्दरलाल होरा ने आपके जैविक तथा मत्स्य विज्ञान संबंधी अनुसंधान बहुत महत्वपूर्ण थे। और इनके लिए आपको भारतीय तथा विदेशी वैज्ञानिक संस्थानों से सम्मानित उपाधियाँ तथा पदक प्राप्त हुए। आपके लगभग 400 मौलिक लेख भारतीय तथा विदेशी वैज्ञानिक पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं। प्राणि विज्ञान के लगभग सभी पक्षों पर आपने लेख लिखे हैं। प्राचीन भारत में मत्स्य तथा मत्स्यपालन विज्ञान संबंधी आपके अनुसंधान विशेष महत्व के थे। आपने भारत के जूलॉजिकल सर्वे विभाग को मत्स्य संबंधी अनुसंधान कार्य का केंद्र बना दिया। होरा ने भारत के "नेशनल इंस्टिट्यूटऑव सायंस" के आप संस्थापक सदस्य तथा सन् 1951 और 1952 में उसके अध्यक्ष रहे। ये भारत की "नेशनल जिऑग्रैफिकल सोसायटी" के सदस्य तथा उसके जवाहरलाल पदक के प्राप्तकर्ता, "भारतीय जूलॉजिकल सोसायटी" के सदस्य तथा इसके सर दोराबजी ताता पदक के प्रापक थे। "बॉम्बे नैचुरल हिस्ट्री सोसायटी" के भी आप सदस्य निर्वाचित हुए। इन वैज्ञानिक संस्थानों के अलावा आप अनेक अन्य वैज्ञानिक और समुद्र विज्ञान तथा मत्स्य विज्ञान से संबंधित संस्थाओं के सम्मानित सदस्य थे। होरा ने "भारतीय विज्ञान कांग्रेस" के प्राणिविज्ञान अनुभाग के सन् 1930 में तथा सायंस कांग्रेस के सन् 1954 में अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे। इस संस्था द्वारा प्रकाशित "भारतीय क्षेत्र विज्ञानों की रूपरेखा" (An Outline of Field Sciences in India) के आप संपादक भी थे। सुन्दरलाल होरा की मृत्यु 8 दिसंबर 1955 को कोलकाता मैं हुई।

टिप्पणियाँ

Read more

भारत के सभी प्रधानमंत्रियों की संक्षिप्त जीवनी छवि।

महात्मा गांधी का जीवन परिचय।

भारतेन्दु हरिश्चंद्र का जीवन

महान भारतीय वैज्ञानिक सी एन आर राव के पुरस्कार | Indian Scientist CNR Rao Award |