भारतीय वैज्ञानिक, अतुल गुर्टु का जीवन परिचय | अतुल गुर्टु की जीवनी हिंदी में

 


भारतीय वैज्ञानिक, अतुल गुर्टु का जीवन परिचय | अतुल गुर्टु की जीवनी हिंदी में 

नाम: अतुल गुर्टु

जन्म: 16 जनवरी 1946 

स्थान: लाहौर, ब्रिटिश भारत

पत्नी: प्रोमिला बावा और सुहासिनी मुले 

शिक्षा: स्नातकोत्तर, पीएचडी

विद्यालय: ऑकलैंड हाउस (शिमला), लॉरेंस स्कूल सनावर, पंजाब विश्वविद्यालय, 

क्षेत्र: प्रायोगिक कण भौतिकी

प्रसिद्धि: प्रायोगिक उच्च ऊर्जा भौतिकी में उनके योगदान।

अतुल गुर्टु का जीवन परिचय 

अतुल गुर्टु एक भारतीय उच्च ऊर्जा भौतिक विज्ञानी हैं। उन्होंने 1971 में टाटा मूलभूत अनुसंधान संस्थान, मुम्बई से जुड़ गये और 2011 में एक लम्बे कण भौतिकी शोध के पश्चात् एक वरिष्ठ प्रोफेसर के रूप में सेवानिवृत हुये। अतुल गुर्टु का जन्म 1946 लाहौर में हुआ। 1947 में वे भारत में आ गये थे। अतुल गुर्टु ने ऑकलैंड हाउस, शिमला और लॉरेंस स्कूल सनावर से उन्होनें विद्यालयी शिक्षा पूर्ण की। पंजाब विश्वविद्यालय से 1966 में उन्होनें भौतिकी में स्नातकोत्तर और 1971 में पीएचडी प्राप्त की। 1971 में उन्होंने वे टाटा मूलभूत अनुसंधान संस्थान, मुम्बई में अपनी सेवाएं देने लगे। वे कण भौतिकी में शोध कार्य करते हैं। उन्होंने सर्न, जिनेवा के साथ सहयोग में टाटा मूलभूत अनुसंधान संस्थान से कई प्रायोगिक परियोजनाओं में भाग लिया है। 2003 से 2011 तक, उन्होंने 70 सदस्यीय भारतीय टीम का नेतृत्व किया। जिसने लार्ज हैड्रॉन कोलाइडर में पहले प्रोटॉन रन के CERN प्रयोग में भाग लिया। जिसे "मिनी बिग बैंग" के रूप में जाना जाता है। 2011 से 2012 तक वह किंग अब्दुलअज़ीज़ विश्वविद्यालय, जेद्दा , सऊदी अरब में प्रतिष्ठित प्रोफेसर थे। मार्च 2018 से वह दक्षिण कोरिया के क्यूंग ही विश्वविद्यालय में प्रख्यात विद्वान हैं। अतुल गुर्टु का विवाह सन् 1971 में उनकी शादी 'प्रोमिला बवा' के साथ हो गई। 2006 में उनकी पत्नी भी इस संसार से विदा हो गईं। और बाद में इन्होंने दूसरा विवाह 16 जनवरी 2011 को उन्होंने बोलिवुड फिल्म अभिनेत्री  'सुहासिनी मुले' से विवाह कर लिया।


टिप्पणियाँ

Read more

भवानी प्रसाद मिश्र का जीवन परिचय | Bhavani Prasad Mishra ka jeevan parichay | भवानी प्रसाद मिश्र की लघु जीवनी हिंदी में |

शंकरलाल द्विवेदी का जीवन परिचय | Shankarlal Dwivedi ka jeevan parichay | शंकरलाल द्विवेदी की लघु जीवनी हिंदी में |

श्याम नारायण पाण्डेय का जीवन परिचय | Shyam Narayan Pandey ka jeevan parichay | श्याम नारायण पाण्डेय की लघु जीवनी हिंदी में |

भारतीय परमाणु कार्यक्रम के जनक, डॉ होमी जहांगीर भाभा का जीवन परिचय | Biography of Homi Jahangir Bhabha