वेंकटरामन रामकृष्णन का जीवन परिचय | वेंकी रामकृष्णन की जीवनी | वेंकटरामन "वेंकी" रामकृष्णन |

 


वेंकी रामकृष्णन का जीवन परिचय | Venkatraman Ramakrishnan ka jeevan parichay | 

पूरानाम: वेंकटरामन वेंकी रामकृष्णन

अन्यनाम: वेंकी, वेंकी रामकृष्णन

जन्म्: 1 अप्रैल,1952 ई.

स्थान: चिदंबरम, तमिल नाडु, भारत

पिता: सी॰वी॰ रामकृष्णन

माता: राजलक्ष्मी

पत्नी: वेरा रोसेनबेर्री

शिक्षा: बीएससी, पीएचडी

विद्यालय: महाराजा सायाजीराव विश्वविद्यालय, ओहियो विश्वविद्यालय  (1976),  कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय,

प्रसिद्धि: वैज्ञानिक, एक्स-रे क्रिस्टेलोग्राफी

कर्मक्षेत्र: जैव-रासायन, जैव-भौतिकी एवं कंप्यूटेशनल जीवविज्ञान

पुरस्कार: रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार 2009, पद्म विभूषण 2010, ऑर्डर ऑफ मेरिट 2022, नाइट बैचलर 2012, 

कार्यालय: रॉयल सोसाइटी के 62वें अध्यक्ष 1 दिसंबर 2015 से 30 नवंबर 2020 तक 


वेंकटरामन रामकृष्णन का जीवन परिचय 

वेंकटरामन वेंकी रामकृष्णन एक जीव वैज्ञानिक हैं। उन्होंने राइबोसोम की संरचना और कार्य पर शोध के लिए जाने जाते हैं। वेंकटरामन रामकृष्णन का जन्म 1 अप्रैल 1952 में तमिलनाडु के  कड्डालोर जिले में स्तिथ  चिदंबरम में पैदा हुए थे। उनके पिता सी॰वी॰ रामकृष्णन और माता राजलक्ष्मी भी वैज्ञानिक थी। रामकृष्णन का विवाह 'वेरा रोसेनबेर्री' के साथ हुआ था।

इनकी प्रारंभिक शिक्षा अन्नामलाई विश्वविद्यालय में हुई। एवं उसके बाद इन्होंने 1971 में बड़ौदा के महाराजा सायाजीराव विश्वविद्यालय से भौतिकी में स्नातक स्तर तक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद ओहायो विश्वविद्यालय में शोध-कार्य करना प्रारंभ किया जहाँ से 1976 में उन्हें पीएचडी की डिग्री प्राप्त हुई। इन्होंने  कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में कुछ दिनों तक शिक्षण कार्य भी किया। यहीं इनमें जीवविज्ञान के प्रति रूचि जागृत हुई एवं अपने भौतिकी के ज्ञान का प्रयोग जीव विज्ञान में प्रारम्भ किया। 

वेंकटरामन रामकृष्णन ने 1977 में करीब 95 शोधपत्र प्रकाशित किए। वर्ष 2000 में वेंकटरामन ने प्रयोगशाला में राइबोसोम की तीस ईकाईयों का पता लगाया। और  प्रतिजैविकों के साथ इनके यौगिकों पर भी अनुसंधान किया। 26 अगस्त 1999 को इन्होंने राइबोसोम पर आधारित तीन शोधपत्र प्रकाशित किए। उनका यह शोधकार्य 21 सितबंर 2000 को नेचर पत्रिका में छपा। उनके शोध से राइबोसोम  की परमाणु संरचना का पता लगता है। रामकृष्णन् का नाम हिस्टोन और क्रोमैटिन की संरचना कार्य के लिए भी जाना जाता है।

वह 1999 में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय, (इंग्लैण्ड) के मेडिकल रिसर्च काउंसिल के मोलीक्यूलर बायोलॉजी लैबोरेट्री में जीव वैज्ञानिक के रूप में काम किया। उन्होंने 2015 से 2020 तक रॉयल सोसाइटी के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया।

वेंकटरामन वेंकी रामकृष्णन एक जीव वैज्ञानिक हैं। इनको 2009 के रसायन विज्ञान के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इन्हें यह पुरस्कार कोशिका  के अंदर प्रोटीन का निर्माण करने वाले  राइबोसोम की कार्यप्रणाली व संरचना के उत्कृष्ट अध्ययन के लिए दिया गया है। इनकी इस उपलब्धि से कारगर  प्रतिजैविकों को विकसित करने में मदद मिलेगी। 


टिप्पणियाँ

Read more

गोपालस्वामी दोराईस्वामी नायडू का जीवन परिचय | G.D. Naidu ka jeevan parichay | जी.डी. नायडू की जीवनी हिन्दी में|

शंकरलाल द्विवेदी का जीवन परिचय | Shankarlal Dwivedi ka jeevan parichay | शंकरलाल द्विवेदी की लघु जीवनी हिंदी में |

गया प्रसाद शुक्ल का जीवन परिचय

भवानी प्रसाद मिश्र का जीवन परिचय | Bhavani Prasad Mishra ka jeevan parichay | भवानी प्रसाद मिश्र की लघु जीवनी हिंदी में |