भारत भूषण का जीवन परिचय | Bharat Bhushan ka jeevan parichay | भारत भूषण की लघु जीवनी हिंदी में |


भारत भूषण का जीवन परिचय | Bharat Bhushan ka jeevan parichay | भारत भूषण की लघु जीवनी हिंदी में |

नाम: भारत भूषण

जन्म: 8 जुलाई 1929 ई.

स्थान: मेरठ, उत्तरप्रदेश,  

मृत्यु: 17 दिसंबर 2011 ई.

रचनाएँ: सागर के सीप, राम की जल समाधि, मेरे चुनिंदा गीत, ये असंगति, आदि।

भारत भूषण का जीवन परिचय। 

भारत भूषण हिन्दी के कवि एवं सुकुमार गीतकार थे। भारत भूषण का जन्म 8 जुलाई 1929 को उत्तरप्रदेश के मेरठ में हुआ था। इन्होंने हिन्दी में स्नातकोत्तर शिक्षा अर्जित की और प्राध्यापन को जीविकावृत्ति के रूप में अपनाया। एक शिक्षक के तौर पर करियर की शुरुआत करने वाले भारत भूषण बाद में काव्य की दुनिया में आए और छा गए। उनकी सैकडों कविताओं व गीतों में सबसे चर्चित 'राम की जलसमाधि' रही। उन्होंने तीन काव्य संग्रह लिखे। पहला सागर के सीप वर्ष 1958 में, दूसरा ये असंगति वर्ष 1993 में और तीसरा मेरे चुनिंदा गीत वर्ष 2008 में प्रकाशित हुआ। वर्ष 1946 से मंच से जुडने वाले भारत भूषण मृत्यु से कुछ महीनों पूर्व तक मंच से गीतों की रसधार बहाते रहे। उन्होंने महादेवी वर्मा, रामधारी सिंह 'दिनकर' जैसे कवि-साहित्यकारों के साथ भी मंच साझा किया। दिल्ली में 27 फ़रवरी 2011 को आयोजित कवि सम्मेलन में उन्होंने अंतिम बार भाग लिया था।

भारत भूषण की प्रमुख रचनाएँ: सागर के सीप, राम की जल समाधि, मेरे चुनिंदा गीत, ये असंगति, आदि।

टिप्पणियाँ

Read more

भवानी प्रसाद मिश्र का जीवन परिचय | Bhavani Prasad Mishra ka jeevan parichay | भवानी प्रसाद मिश्र की लघु जीवनी हिंदी में |

शंकरलाल द्विवेदी का जीवन परिचय | Shankarlal Dwivedi ka jeevan parichay | शंकरलाल द्विवेदी की लघु जीवनी हिंदी में |

श्याम नारायण पाण्डेय का जीवन परिचय | Shyam Narayan Pandey ka jeevan parichay | श्याम नारायण पाण्डेय की लघु जीवनी हिंदी में |

गया प्रसाद शुक्ल का जीवन परिचय