धर्मवीर भारती का जीवन परिचय | Dharamveer Bharti ka jeevan parichay | धर्मवीर भारती की लघु जीवनी हिंदी में |


धर्मवीर भारती का जीवन परिचय | Dharamveer Bharti ka jeevan parichay | धर्मवीर भारती की लघु जीवनी हिंदी में | 

नाम: धर्मवीर भारती

जन्म्: 25 दिसम्बर 1926 ई.

स्थान: इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश

मृत्यु: 4 सितम्बर 1997 ई.

स्थान: मुंबई, भारत

पिता: चिरंजीव लाल 

माता: चंदा देवी

पत्नी: कान्ता भारती और पुष्पा भारती

शिक्षा: एम.ए. (हिन्दी), पी-एच डी, 

विद्यालय: इलाहाबाद विश्वविद्यालय

पेशा: लेखक, पत्रकार, निबन्धकार, उपन्यासकार, कवि,

विषय: गद्य, पद्य, नाटक तथा उपन्यास

भाषा: हिंदी, खड़ी बोली 

साहित्य काल: आधुनिक काल 

शैली: भावात्मक, वर्णनात्मक, शब्द चित्रात्मक आलोचनात्मक हास्य व्यंग्यात्मक।

पुरस्कार: पद्म श्री 1972, भारत भारती सम्मान, महाराष्ट्र गौरव 1994, कौड़िया न्यास, व्यास सम्मान, आदि।

प्रसिद्ध रचना: गुनाहों का देवता, ठण्डा लोहा, कनुप्रिया, अंधा युग, नदी प्यासी थी, आदि।

रचनाएँ: कहानी संग्रह:- मुर्दों का गाँव 1946, स्वर्ग और पृथ्वी 1949 , चाँद और टूटे हुए लोग 1955, बंद गली का आखिरी मकान 1969, साँस की कलम से,।

काव्य:- ठंडा लोहा 1952, सात गीत वर्ष1959, कनुप्रिया 1959, सपना अभी भी 1993, आद्यन्त 1999, देशांतर 1960,

उपन्यास:- गुनाहों का देवता 1949, सूरज का सातवां घोड़ा 1952, ग्यारह सपनों का देश, प्रारंभ व समापन,

निबंध संग्रह:- ठेले पर हिमालय 1958, पश्यन्ती 1969, कहनी-अनकहनी 1970, कुछ चेहरे कुछ चिन्तन 1995, शब्दिता 1977, मानव मूल्य और साहित्य 1960,।

एकांकी व नाटक:- नदी प्यासी थी, नीली झील, आवाज़ का नीलाम,।

पद्य नाटक: अंधा युग 1954, 

आलोचना:- प्रगतिवाद : एक समीक्षा, मानव मूल्य और साहित्य,


👉उनका उपन्यास 'गुनाहों का देवता' हिन्दी साहित्य के इतिहास में सदाबहार माना जाता है।

धर्मवीर भारती का जीवन परिचय।

धर्मवीर भारती आधुनिक हिन्दी साहित्य के प्रमुख लेखक, कवि, नाटककार का जन्म 25 दिसंबर 1926 को इलाहाबाद के अतर सुइया मुहल्ले में एक कायस्थ परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री चिरंजीव लाल वर्मा और माँ का श्रीमती चंदादेवी था। डॉ. भारती ने 1954 में शादी की और बाद में कांता भारती से तलाक ले लिया। जिनसे उनकी एक बेटी हुई: परमिता। कुछ साल बाद उन्होंने दोबारा शादी की और पुष्पा भारती से उन्हें एक बेटा किंशुक भारती और एक बेटी प्रज्ञा भारती हुई ।

धर्मवीर भारती की स्कूली शिक्षा डी.ए.वी हाई स्कूल में हुई। और उच्च शिक्षा 1946 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय में। प्रथम श्रेणी में एम.ए किया। और हिंदी में सर्वोच्च अंक हासिल करने के लिए "चिंतामणि घोष पुरस्कार" जीता। इस के बाद में डॉ धीरेन्द्र वर्मा के निर्देशन में 'सिद्ध साहित्य' पर शोध प्रबंध लिखकर उन्होंने पी एच. डी. प्राप्त की। और इलाहाबाद विश्वविद्यालय में हिंदी के व्याख्याता नियुक्त हुए।

प्रयाग विश्वविद्यालय में अध्यापन के दौरान 'हिंदी साहित्य कोश' के सम्पादन में सहयोग दिया। निकष' पत्रिका निकाली तथा 'आलोचना' का सम्पादन भी किया। उसके बाद 'धर्मयुग' में प्रधान सम्पादक पद पर बम्बई आ गये।

1950 का दशक भारती के जीवन का सबसे रचनात्मक काल था। इस चरण के दौरान उन्होंने कई उपन्यास, नाटक, कविताएँ, निबंध और आलोचनात्मक रचनाएँ लिखीं।

धर्मवीर भारती आधुनिक हिन्दी साहित्य के प्रमुख लेखक, कवि, नाटककार और सामाजिक विचारक थे। वह 1960 से 1987 तक लोकप्रिय हिंदी साप्ताहिक पत्रिका धर्मयुग के मुख्य संपादक रहे। भारती को 1972 में भारत सरकार द्वारा साहित्य के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। उनका उपन्यास 'गुनाहों का देवता'  कालजयी बन गया। भारती की सूरज का सातवां घोड़ा को कहानी कहने का एक अनूठा प्रयोग माना जाता है। और 1992 में श्याम बेनेगल द्वारा इसी नाम से राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार  विजेता फिल्म बनाई गई था। अंधा युग , महाभारत युद्ध के ठीक बाद का एक नाटक है। जो एक क्लासिक नाटक है। जिसे अक्सर नाटक समूहों द्वारा सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किया जाता है। उन्हें 1988 में संगीत नाटक अकादमी, भारत की राष्ट्रीय संगीत, नृत्य और नाटक अकादमी  द्वारा नाटक लेखन (हिंदी) में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

धर्मवीर भारती को हृदय रोग हो गया और 1997 में एक संक्षिप्त बीमारी के बाद उनकी मृत्यु हो गई। 

टिप्पणियाँ

Read more

भवानी प्रसाद मिश्र का जीवन परिचय | Bhavani Prasad Mishra ka jeevan parichay | भवानी प्रसाद मिश्र की लघु जीवनी हिंदी में |

शंकरलाल द्विवेदी का जीवन परिचय | Shankarlal Dwivedi ka jeevan parichay | शंकरलाल द्विवेदी की लघु जीवनी हिंदी में |

श्याम नारायण पाण्डेय का जीवन परिचय | Shyam Narayan Pandey ka jeevan parichay | श्याम नारायण पाण्डेय की लघु जीवनी हिंदी में |

भारतीय परमाणु कार्यक्रम के जनक, डॉ होमी जहांगीर भाभा का जीवन परिचय | Biography of Homi Jahangir Bhabha