गंगाशरण सिंह का जीवन परिचय | Gangasharan Singh ka jeevan parichay | गंगाशरण सिंह की लघु जीवनी हिंदी में |


गंगाशरण सिंह का जीवन परिचय | Gangasharan Singh ka jeevan parichay | गंगाशरण सिंह की लघु जीवनी हिंदी में | 

नाम: गंगाशरण सिंह

जन्म: 1905 ई.

स्थान: पटना, बिहार 

मृत्यु: 1988 ई.

स्थान: बंगाल प्रेसीडेंसी 

मृत्यु का कारण: दिल का दौरा

क्रांतिकारी गंगाशरण सिंह का जीवन परिचय।

गंगा शरण सिंह जिन्हें आमतौर पर गंगा बाबू कहा जाता है। वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी में प्रमुख थे और कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी के सह-संस्थापक थे। वह भारत के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद के  करीबी थे। गंगा बाबू का जन्म 1905 में पटना जिले के खड़गपुर में हुआ था। 1928 में उन्होने पटना से मासिक 'युवक' का प्रकाशन आरम्भ किया।आचार्य नरेन्द्र देव के विचारों से प्रेरित और प्रभावित इस पत्र के लिये उन्होने अपने जीवन की सारी संचित पूँजी लगा दी थी। उसके जब्त हो जाने पर वे साप्ताहिक 'जनता' निकालने लगे। हिन्दी, संस्कृत, बांग्ला, उर्दू, गुजराती और अंग्रेजी के मर्मज्ञ विद्वान गंगा बाबू ने स्वतंत्रता आन्दोलन में अनेक बार जेल की यातना सही। वे सही अर्थों में एक लोकनेता थे। दबंग और प्रखर गंगाबाबू की स्पष्तवादिता से कैइ लोग काँपते थे। 

गंगाशरण सिंह भारत के स्वतंत्रता-संग्राम-सेनानी, राज्यसभा-सदस्य एवं हिन्दी  साहित्यकार थे। वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में थे तथा कांग्रेस सोसलिस्ट पार्टी के संस्थापकों में से थे। वे बिहार से तीन बार राज्यसभा के सदस्य रहे 1956 से 1962, और 1962 से 1968 तथा 1968 से 1974 तक नामित सदस्य। वे बाबू राजेन्द्र प्रसाद के निकट सहयोगी थे। पटना में जयप्रकाश नारायण और गंगा बाबू एक ही घर में साथ-साथ रहते थे।

उन्होने हिन्दी को राष्ट्रभाषा के पद पर संस्थापित करने के लिये अथक प्रयास किया। वे भारतीय ज्ञानपीठ के संस्थापक न्यासी-बोर्ड के सदस्य थे। केन्द्रीय हिन्दी संस्थान, आगरा ने उनके नाम पर "गंगाशरण सिंह सम्मान" की स्थापना की है। बिहार सरकार भी उनके नाम पर एक साहित्य पुरस्कार प्रदान करती है।

गंगाशरण सिंह को 1988 में दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गई।

टिप्पणियाँ

Read more

भारत के सभी प्रधानमंत्रियों की संक्षिप्त जीवनी छवि।

महात्मा गांधी का जीवन परिचय।

भारतेन्दु हरिश्चंद्र का जीवन

महान भारतीय वैज्ञानिक सी एन आर राव के पुरस्कार | Indian Scientist CNR Rao Award |