चौधरी ब्रह्म प्रकाश यादव का जीवन परिचय | Chaudhary Brahm Prakash Yadav ka jeevan parichay | चौधरी ब्रह्म प्रकाश यादव की लघु जीवनी हिंदी में |


चौधरी ब्रह्म प्रकाश यादव का जीवन परिचय | Chaudhary Brahm Prakash Yadav ka jeevan parichay | चौधरी ब्रह्म प्रकाश यादव की लघु जीवनी हिंदी में |

नाम: चौधरी ब्रह्म प्रकाश यादव 

अन्यनाम: शेर-ए-दिल्ली

जन्म: 16 जून, 1918 ई.

स्थान: नैरोबी, केन्या 

मृत्यु: 11 अगस्त 1993 ई.

स्थान: दिल्ली, भारत

शिक्षा: रामजस कॉलेज

दल: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

पूर्व पद: भारत के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री

👉वह 17 मार्च 1952 से 12 फ़रवरी, 1955 तक दिल्ली के प्रथम मुख्यमंत्री रहे।

👉 इन्हें "शेर-ए-दिल्ली" और "मुगल-ए-आज़म" भी कहा जाता है।

👉वह स्वतंत्रता संग्राम के दौरान कई बार जेल भी गए।

चौधरी ब्रह्म प्रकाश यादव का जीवन परिचय | 

स्वतंत्रता सेनानी तथा दिल्ली के प्रथम  मुख्यमंत्री चौधरी ब्रह्म प्रकाश यादव का जन्म 16 जून 1918 को नैरोबी शहर में केन्या देश में हुआ था। और मृत्यु 11 अगस्त 1993 में दिल्ली में हुई। 

चौधरी ब्रह्म प्रकाश यादव भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा दिल्ली के प्रथम मुख्यमंत्री थे। वे लोकसभा के सदस्य भी रहे। 1940 में महात्मा गाँधी द्वारा चलाये गये व्यक्तिगत सत्याग्रह आन्दोलन में उन्होने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। 1942 के भारत छोड़ो आन्दोलन में 'भूमिगत नेताओं' में वे भी थे। स्वतंत्रता संग्राम के समय वे कई बार जेल गये।

चौधरी भ्रह्म प्रकाश पश्चिमोत्तर दिल्ली के शकूरपुर से थे। 'शेर–ए-दिल्ली' एवं 'मुगले आज़म' के नाम से मशहूर चौधरी ब्रह्म प्रकश 1952 से 1955 तक दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे। वह केवल 33 साल की उम्र में दिल्ली के मुख्यमंत्री बने और उस समय के सबसे युवा मुख्यमंत्री थे। उन्हें भारत के प्रथम निर्दलीय मुख्यमंत्री बनने का भी गौरव प्राप्त है।बाद में वे सांसद बने तथा केन्द्रीय खाद्य, कृषि, सिंचाई और सहकारिता मंत्री के रूप में उल्लेखनीय कार्य किये। 1977 में उन्होंने पिछड़ी, अनुसूचित जातियों व अल्पसंख्यकों का एक राष्ट्रीय संघ बनाया। राष्ट्र के प्रति उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उनके सम्मान में 11 अगस्त 2001 स्मारक डाक टिकट जारी किया गया।



टिप्पणियाँ

Read more

भवानी प्रसाद मिश्र का जीवन परिचय | Bhavani Prasad Mishra ka jeevan parichay | भवानी प्रसाद मिश्र की लघु जीवनी हिंदी में |

शंकरलाल द्विवेदी का जीवन परिचय | Shankarlal Dwivedi ka jeevan parichay | शंकरलाल द्विवेदी की लघु जीवनी हिंदी में |

श्याम नारायण पाण्डेय का जीवन परिचय | Shyam Narayan Pandey ka jeevan parichay | श्याम नारायण पाण्डेय की लघु जीवनी हिंदी में |

भारतीय परमाणु कार्यक्रम के जनक, डॉ होमी जहांगीर भाभा का जीवन परिचय | Biography of Homi Jahangir Bhabha