फ़ज़ले हक़ खैराबादी का जीवन परिचय | Fazle Haq Khairabadi ka jivan prichay |
फ़ज़ले हक़ खैराबादी का जीवन परिचय | Fazle Haq Khairabadi ka jivan prichay | नाम: अल्लामा फ़ज़ले हक़ खैराबादी जन्म: 1796 , खैराबाद, भारत मृत्यु: 19 अगस्त, 1861 स्थान: अंडमान द्वीप समूह शिक्षा: मदरसा-ए रहीमिया पेशा: मुफ्ती, विद्वान, धर्मशास्त्री और कवि फ़ज़ले हक़ खैराबादी का जीवन परिचय | अल्लामा फज़ले हक खैराबादी प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 के क्रान्तिकारी, तर्कशास्त्री व उर्दू अरबी, फारसी के प्रसिद्ध शायर और कवि थे। उनका जन्म 1797 में उत्तर प्रदेश राज्य के ज़िला सीतापुर के शहर खैराबाद में मध्यम वर्गीय मुस्लिम परिवार में हुआ था। उनके पिता फ़ज़ल-ए-इमाम खैराबादी , सदर अल-सदुर थे, जो मुगलों के धार्मिक मामलों के मुख्य सलाहकार थे। फ़ज़ले हक़ खैराबादी ने धार्मिक रीति रिवाजों से शिक्षा प्राप्त की। फ़ज़ल-ए-हक़ 13 वर्ष की आयु में शिक्षक बन गए थे। और फिर 1816 में उन्नीस वर्ष की आयु में ब्रिटिश सरकार में नौकरी कर ली। 1828 में, उन्हें क़ज़ा विभाग में मुफ़्ती के पद पर नियुक्त किया गया। इस्लामी अध्ययन और धर्मशास्त्र के विद्वान होने के अलावा, वे एक साहित्यिक व्यक्तित्व भी थे। लेकिन ए...