भारत के विदेश मंत्री छवि | एस.एम. कृष्णा का जीवन परिचय |


 एस एम कृष्णा का जीवन परिचय।

एस. एम. कृष्णा का जन्म 1 मई, 1932 को सोमनाहल्ली ग्राम, मंडया ज़िला (कर्नाटक) में हुआ था। इनका पूरा नाम- सोमनाहल्ली मल्लैया कृष्णा है इनके पिता  का नाम एस. सी. मल्लैया है। 

एस. एम. कृष्णा ने मैसूर के 'महाराजा कॉलेज' से स्नातक की उपाधि प्राप्त की थी। इसके बाद वे 'गवर्नमेण्ट लाँ कॉलेज' से क़ानून की डिग्री प्राप्त करने के लिए बंगलौर गये थे। बाद में उन्होंने संयुक्त राज्य अमरीका के डालाज में स्थित 'सदर्न मेथोडिस्ट विश्वविद्यालय' में अध्ययन प्राप्त किया और 'फ़ुलब्राइट छात्रवृत्ति' प्राप्त करके 'जाँर्ज वाशिंगटन विश्वविद्यालय' में भी अध्ययन किया। 29 अप्रैल सन 1964  को इनका विवाह प्रेमा कृष्णा जी के साथ सम्पन्न हुआ। वे दो पुत्रियों के पिता हैं।

अमेरिका में ही एस. एम. कृष्णा की सक्रिय राजनीति में रुचि जगी। वहाँ उन्होंने जॉन एफ़ कैनेडी के राष्ट्रपति चुनाव का प्रचार भी किया था। भारत वापस आने के बाद उन्होंने एक अन्तर्राष्ट्रीय क़ानून के प्रोफ़ेशर के रूप में 'रेणुकाचार्या लाँ कॉलेज', बंगलौर में अध्यापन का कार्य किया। वे कर्नाटक विधानसभा के लिए 1962 में चुने गये और संसद में प्रथम बार चौथी लोकसभा में सदस्य के रूप में प्रवेश किया।

सन 1980 में वे फिर से लोकसभा में वापस आये और इन्हें उद्योग राज्य मंत्री 1983 से 1984 तथा वित्तराज्य मंत्री 1984 से 1985 बनाया गया।

एस. एम. कृष्णा को अक्टूबर, 1999 में कर्नाटक का मुख्यमंत्री में चुना गया था। इस पद पर वे मई, 2004 तक बने रहे।

इन्होंने सन 2009 के बाद से भारत सरकार में विदेश मंत्री के रूप में देश की सेवा की है। 1999 से 2004 तक एस. एम. कृष्णा कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे थे। 

और वर्ष 2004 से 2008 तक वे महाराष्ट्र  के  राज्यपाल भी रहे। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 22 मई, 2009 को उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल किया और विदेश मंत्रालय का कार्यभार सौंप दिया। वे मनमोहन सिंह के मंत्रिमंडल के एक मात्र ऐसे मंत्री हैं, जो मंत्री, उप-मुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री, राज्यपाल और तीन बार केंद्रीय मंत्री का पद संभाल चुके हैं। एस. एम. कृष्णा एक अच्छे खिलाड़ी के रूप में भी जाने जाते हैं। वे टेनिस के बेहतरीन खिलाड़ी हैं और नियमित टेनिस खेलते हैं। अपने स्वास्थ्य के प्रति वे सदैव सजग रहते हैं।


Short Biography of SM Krishna

पूरा नाम: सोमनाहल्ली मल्लैया कृष्णा

नाम: एस.एम कृष्णा,

जन्म: 1 मई,1932 ई.

स्थान: सोमनहल्ली,कर्नाटक

पिता: एस. सी. मल्लैया

पत्नी: प्रेमा कृष्णा

शिक्षा: कला स्नातक, एल.एल.बी

विद्यालय: महाराजा कॉलेज (मैसूर), गवर्नमेण्ट लाँ कॉलेज (बंगलौर), सदर्न मेथोडिस्ट विश्वविद्यालय (संयुक्त राज्य अमरीका), जाँर्ज वाशिंगटन विश्वविद्यालय,

प्रसिद्धि: राजनीतिज्ञ, पार्टी: कांग्रेस

पद: पूर्व मुख्यमंत्री (कर्नाटक), पूर्व राज्यपाल (महाराष्ट्र), विदेशमंत्री,

पुरस्कार: पद्म विभूषण, 2023

कार्यकाल: मुख्यमंत्री कर्नाटक: (1999-2004), राज्यपाल महाराष्ट्र: (2004-2008), विदेश मंत्री: (2009-2012),

भारत के विदेश मंत्री छवि | एस.एम. कृष्णा का जीवन परिचय | Biography of SM Krishna images
S M Krishna images


टिप्पणियाँ

Read more

सुधांशु त्रिवेदी का जीवन परिचय | sudhanshu trivedi ka jeevan parichay | सुधांशु त्रिवेदी की जीवनी हिन्दी में

राष्ट्रकवि प्रदीप का जीवन परिचय | kavi pradeep ka jeevan parichay | कवि प्रदीप की लघु जीवनी हिंदी में |

श्याम नारायण पाण्डेय का जीवन परिचय | Shyam Narayan Pandey ka jeevan parichay | श्याम नारायण पाण्डेय की लघु जीवनी हिंदी में |

भवानी प्रसाद मिश्र का जीवन परिचय | Bhavani Prasad Mishra ka jeevan parichay | भवानी प्रसाद मिश्र की लघु जीवनी हिंदी में |