शिवदीन राम जोशी का जीवन परिचय | Shivdin Ram Joshi ka jeevan parichay | शिवदीन राम जोशी की लघु जीवनी हिंदी में |

 


शिवदीन राम जोशी का जीवन परिचय | Shivdin Ram Joshi ka jeevan parichay | शिवदीन राम जोशी की लघु जीवनी हिंदी में |

नाम: शिवदीन राम जोशी 

जन्म: 10 जून 1921 ई.

निधन: 27 जुलाई 2006 ई.

स्थान: खंडेला, सीकर, राजस्थान

पिता: सूरजभान, 

माता: लक्ष्मी

भाषा: राजस्थानी, ब्रज मिश्रित खड़ी बोली

प्रसिद्धि: कवि और साहित्यकार

रचनाएँ: छंद तरंग, छन्द प्रवाह, अनुभव लहर, कृष्ण सुदामा चरित्र, शिवनन्दिनी, आदि।


शिवदीन राम जोशी का जीवन परिचय। 

कवि शिवदीन राम जोशी का जन्म 10 जून, 1921को राजस्थान के सीकर ज़िले में खंडेला नामक स्थान पर हुआ था। इनके पिता का नाम सूरजभान तथा माता  का नाम लक्ष्मी था। शिवदीन राम जोशी ने अपनी अल्प अवस्था दस वर्ष की उम्र से ही लेखन कार्य शुरू कर दिया था। उनका यह लेखन कार्य जीवन पर्यंत चलता ही रहा।

शिवदीन राम जोशी एक भारतीय कवि थे। उनके साहित्य में सवैया, मनहर, मतगयंद, कुंडली छंद ओर कवित्त का प्रयोग तथा धमाल, भजन ओर गजलों का समावेश है। पद्यात्मक रचनाओं का विषय ज्ञान, वैराग्य, प्रेम, प्रकृति चित्रण, प्रार्थना और उपदेश के साथ-साथ समाज में व्याप्त कुरीतियों, पाखंड, भ्रष्टाचार एवं काल चिंतन उनके साहित्य का मुख्य केंद्र रहे हैं। उनके साहित्य की भाषा ब्रज मिश्रित हिंदी है। कहीं कहीं राजस्थानी, उर्दू और फारसी शब्दों के अलावा अंग्रेजी के शब्दों का भी प्रयोग हुआ है। जोशी का अधिकांश साहित्य अप्रकाशित है। छंद लहर, अनुभवलहर और कृष्ण सुदामा चरित्र उनकी प्रकाशित कृतियाँ है। आकाशवाणी जयपुर तथा अजमेर से उनकी रचनाओं का प्रसारण भी हुआ है। राजस्थानी भाषा के साहित्यकार गोरधन सिंह शेखावत द्वारा संपादित शेखावाटी के साहित्यकार व रघुनाथ प्रसाद तिवारी 'उमंग' के ग्रंथ खंडेला क्षेत्र का सांस्कृतिकवैभव में भी जोशी का वर्णन है। शिवदीन राम जोशी का निधन 27 जुलाई 2006 को उनकी मृत्यु हो गई। मरणोपरान्त डॉ. कैलाश पारीक खण्डेला द्वारा सन्त कवि की रचनाओं का संकलन एवं सम्पादन " छन्द प्रवाह" और "शिवनन्दिनी" दो पुस्तकों के रूप में किया गया। शिवदीन राम जोशी की रचनाओं में कवित्त, सवैया, कुंडली, भजन, ग़ज़ल, विभिन्न प्रकार के छंद और पद आदि सम्मिलित हैं। इनकी प्रकाशित कुछ प्रमुख कृतियाँ निम्नलिखित हैं: छंद तरंग, अनुभव लहर, कृष्ण सुदामा चरित्र, आदि है।


टिप्पणियाँ

Read more

भवानी प्रसाद मिश्र का जीवन परिचय | Bhavani Prasad Mishra ka jeevan parichay | भवानी प्रसाद मिश्र की लघु जीवनी हिंदी में |

शंकरलाल द्विवेदी का जीवन परिचय | Shankarlal Dwivedi ka jeevan parichay | शंकरलाल द्विवेदी की लघु जीवनी हिंदी में |

श्याम नारायण पाण्डेय का जीवन परिचय | Shyam Narayan Pandey ka jeevan parichay | श्याम नारायण पाण्डेय की लघु जीवनी हिंदी में |

गया प्रसाद शुक्ल का जीवन परिचय