प्यारेलाल नय्यर का जीवन परिचय | Pyarelal Nayyar ka jivan prichay |
प्यारेलाल नय्यर का जीवन परिचय | Pyarelal Nayyar ka jivan prichay | नाम: प्यारेलाल नय्यर जन्म: 1899, मृत्यु: 1982 स्थान: भारत बहन: सुशीला नायर प्यारेलाल नय्यर का जीवन परिचय | स्वतंत्रता सेनानी प्यारे लाल नय्यर का जन्म 1899 में दिल्ली में हुआ था। और 1982 में निधन हो गया। इनका पारिवारिक निवास पश्चिमी सीमा प्रांत (अब पाकिस्तान) में था। प्यारे लाल की शिक्षा गवर्नमेंट कॉलेज, लाहौर में हुई। उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय से कला स्नातक की डिग्री प्राप्त की और 1920 के असहयोग आन्दोलन के दौरान कला स्नातकोत्तर की पढ़ाई छोड़ दी। और असहयोग आंदोलन से जुड़ गये। प्यारेलाल नय्यर महात्मा गांधी के अंतिम वर्षों में उनके निजी सचिव थे। उनकी बहन सुशीला नय्यर महात्मा गांधी की निजी चिकित्सक थीं। प्यारेलाल गांधीजी के पदचिन्हों पर चलते हुए स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय थे। उन्होंने में दांडी नमक यात्रा में भाग लिया। नय्यर ने अपने अंतिम दिनों तक गांधी पर अपना साहित्यिक कार्य जारी रखा। नय्यर के पास गांधीजी से संबंधित निजी कागजातों का एक बड़ा भंडार था। जिसे 2007 में ही सार्वजनिक किया गया था। प्यारे ल...